स्वस्थ रहने की 10 अच्छी आदतें-हमें स्वस्थ रहने के लिए हम हमारे जीवन में थोड़ा बहुत परिवर्तन करके अच्छी आदतों से आप अपने शरीर को स्वस्थ और दीर्घायु बना सकते हो। आपको पता होना चाहिए की अच्छे सेहत के लिए अच्छी आदतों का होना जरुरी है ।इसलिए अपनाये ये स्वस्थ रहने की अच्छी आदतें जिससे आपकी उम्र लम्बी और निरोग हो । Health tips in Hindi
10 Habits to Maintain Good Health

- समय पर भोजन करें।
- जितना जायदा हो सके पानी पिए। फ्रिज का ठंडा पानी पीना बंद कर दे।
- रोज़ाना कम से कम 3 किलोमीटर चले।
- रात को भोजन करने और सोने मे कम से कम 2 घंटे का फासला होना चाहिए।
- ग्रीन टी सुबह और शाम ले।
- सप्ताह मे कम से कम 3 बार व्यायाम करें।
- अश्वगंधा का सेवन शुरू करें। इसके अनेक फायदे है।
- जूस की जगह फल का सेवन करें
- शक्कर और नमक जितना कम हो सके उतना कम खाये। इनकी जगह शहद और काला नमक इस्तेमाल करे।
प्रतिदिन हमें सुबह नींद से जल्दी जागना चाहिए और रात में समय से सो जाना चाहिए,कम से कम 8 घन्टे की नींद जरूर लें जो की हमें स्वस्थ रखने के लिए बहुत जरूरी हैं।सुबह जल्दी उठने की आदत बहुत अच्छी होती हैं क्यूक़ि जल्दी उठने से हमारे बहुत सारे काम समय से हो जाते हैं और हमारे पास खुद के लिए समय निकल पाता हैं व हम अपने बारे में सोच पाते हैं और पूरे दिन की प्लानिंग भी कर सकते हैं।सुबह जल्दी उठने से हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहता हैं और आलसपन से भी छुटकारा मिलता हैं।

हमें सुबह उठने के तुरंत बाद कम से कम 2 गिलास गुनगुना पानी पीने की आदत बना लेना चाहिए ।सुबह जागने के तुरंत बाद गुनगना पानी पीने से हमारा पेट साफ रहता हैं और पेट से सम्बंधित बीमारियों से छुटकारा मिलता हैं।गुनगुना पानी शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकाल देता हैं।जिससे चेहरे पर ताज़गी आती है और शरीर एक्टिव रहता हैं।यह आदत हमें पूरे दिन भर बाहर से ही नहीं शरीर के अंदर से भी ताजगी बनाई रखती हैं इसलिए सुबह जागने के तुरंत बाद गुनगुना पानी पीने की आदत जरुर डालें।
Must Read :Benefits of Yoga