
योग आपके शरीर को चुस्त -दुरुस्त रखता है और आप तनाव मुक्त जिन्दगी जीते है जो रोजमर्रा की जि़न्दगी के लिए आवश्यक है। योगा एक प्राचीन भारतीय जीवन-पद्धति है। जिसमें शरीर, मन और आत्मा को एक साथ लाने (योग) का काम होता है। योग के माध्यम से शरीर, मन और दिमाग को पूर्ण रूप से स्वस्थ किया जा सकता है। तीनों के स्वस्थ रहने से आप स्वयं को स्वस्थ महसूस करते हैं। योग के जरिए न सिर्फ बीमारियों का निदान किया जाता है, बल्कि इसे अपनाकर कई शारीरिक और मानसिक तकलीफों को भी दूर किया जा सकता है। योग प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाकर जीवन में नव-ऊर्जा का संचार करता है। योग शरीर को शक्तिशाली(मजबूत ) एवं लचीला बनाए रखता है योग करते रहने से किसी भी प्रकार का रोग (बीमारी),मानसिक तनाव, अनिद्रा और भी कई प्रकार की बीमारी पास भी नहीं आती है |
योग करने के नियम-
- योग करने का सही समय सूर्योदय या सूर्यास्त का समय है |
- हमेशा खाली पेट योग करें और योग शुरू करने के 2 घंटे पहले कुछ न खाए |
- योग करने के लिए आरामदायक और कॉटन के कपड़े पहने |
- किसी शांतिप्रिय और साफ़ सुथरी जगह पर योग प्रारंभ करें |
- योग करते समय अपना पूरा ध्यान योग पर केन्द्रित करें |
- योग करने के 30 मिनट बाद तक कुछ न खाएं और एक घन्टे तक न नहाएं |
- अगर कोई शारीरिक समस्या आती है तो डॉक्टर से अवश्य सलाह ले |