Home Best Wishes Merry Christmas शांति और प्रेम का संदेश देता है क्रिसमस

Merry Christmas शांति और प्रेम का संदेश देता है क्रिसमस

0
336
merry christmas
merry christmas
क्रिसमस का उमंग और उत्साह,
आपके जीवन को,
खुशियों से सराबोर रखे !


Merry Christmas 2020 दुनियाभर के लोग प्रतिवर्ष  25 दिसंबर को क्रिसमस मनाते हैं। ये ईसाइयों का सबसे बड़ा त्योहार है। इसी दिन ईसा मसीह (जीसस क्राइस्ट) का जन्म हुआ था, इसलिए इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन के लिए चर्च को खासतौर से सजाया जाता है। क्रिसमस के पहले वाली रात में गिरजाघरों में प्रार्थना सभा की जाती है, जो रात के 12 बजे तक चलती है। प्रभु ईसा मसीह के जन्मदिन पर दुनिया भर में क्रिसमस का त्योहार पूरे उल्लास और उमंग के साथ मनाया जाता है। ईसाई समुदाय के लिए क्रिसमस सबसे प्रमुख और बड़ा त्योहार है|

कौन थे पहले सांता क्लाज?


संत निकोलस पहले सांता क्लाज थे | संत निकोलस ने अपना पूरा जीवन यीशू को समर्पित कर दिए  था। वे यीशू के जन्मदिन के मौके पर रात के अंधेरे में बच्चों को गिफ्ट दिया करते थे। यही संत निकोलस बच्चों के लिए सांता क्लॉज बन गए और वहां से यह नाम संपूर्ण विश्व में लोकप्रिय हो गया।

क्रिसमस हमारे जीवन में शांति का संदेश लाता है। ईसाईयों के पवित्र शास्त्र में ईसा को शांति का राजकुमार कहा गया है। ईसा हमेशा अभिवादन के रूप में कहते थे कि शांति तुम्हारे साथ हो, शांति के बिना किसी का अस्तित्व संभव नहीं है। घृणा, संघर्ष, हिंसा और युद्ध का धर्म को इस धर्म में कोई जगह नहीं दी गई है। शायद यही वजह है कि क्रिसमस किसी एक देश या राष्ट्र में नहीं, बल्कि दुनियाभर में धूमधाम से मनाया जाता है।

ईसा मसीह के आने का पहले ही मिल गया था संकेत


माना जाता है कि यीशु के जन्म से पहले ही ये भविष्यवाणी हो गई थी कि धरती पर एक ईश्वर का पुत्र जन्म लेने वाला हैं, जो लोगों का उद्धार करेगा। यीशु के जन्म की पहली खबर गडरियो को मिली थी। कहा जाता है कि उसी समय एक तारे ने ईश्वर के जन्म का संकेत दिया था। 30 साल की उम्र तक उन्होंने कई जगहों पर घूमकर लोगों को शिक्षा दी। यीशु को अपनी मौत का पहले ही पता चल गया था। उन्होंने अपने अनुयायियों को ये बताया था। ये भी बताया जाता है कि उन्होंने क्रूस पर झूलते हुए भी मारने वाले लोगों के लिए ईश्वर से प्रार्थना की थी कि प्रभु इन्हें क्षमा कर देना, ये नादान हैं।

Merry christmas wishes messages

आप भी क्रिसमस के शुभ अवसर पर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों को बधाई और शुभकामना संदेश भेज सकते हैं

Happy Christmas Day- Whatsapp Messages,Quotes Shayri ,Status

आपकी आँखों में सजे हों जो भी सपने,
और दिल में छुपीं हों जो भी अभिलाषाएं,
ये क्रिसमस का पर्व उन्हे पूरा कर जाये,
आपके लिए है हमारी यही शुभकामनाएं.हैप्पी क्रिसमस

लो आ गया जिसका था इंतजार
सब मिल के बोलो मेरे यार
दिसंबर लाया क्रिसमस की बहार
मुबारक हो क्रिसमस तुमको मेरे यार

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

error: Content is protected !!